असम में भी खोड़ा जैसा कांड, बहन को बचा रहे मधुर्ज्य की ले ली थी जान, अब रोज अली का पुलिस ने किया एनकाउंटर
18 वर्षीय मधुर्ज्य बर्मन रविवार शाम अपनी बहन मृदुमुद्रा डेका के साथ स्कूटी से लौट रहे थे. आरोप है कि गंगापुर पुल के पास कुछ युवकों ने दोनों का रास्ता रोक लिया. इसी दौरान मुख्य आरोपी रोज़ अली ने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की. जब मधुर्ज्य ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी.