अलवर-खैरथल मंडियों में सरसों ने मचाई धूम! रिकॉर्ड भाव मिलते ही किसानों के चेहरे खिले, मंडियों में बढ़ी रौनक
Rajasthan Mandi News: अलवर और खैरथल मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक तेज बनी हुई है. बेहतर बाजार भाव मिलने से किसानों में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं. सरसों के दामों में मजबूती के चलते किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को सहारा मिला है. व्यापारियों और किसानों के बीच खरीद-बिक्री का माहौल सक्रिय बना हुआ है. मंडियों में बढ़ती गतिविधियों के बीच किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी सरसों के भाव मजबूत बने रहेंगे और उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिलता रहेगा.