अरे होने दो यार नुकसान, देश सबसे ऊपर... LIVE शो में भावुक हो गए ज्वैलर, रुबिका लियाकत भी रह गईं हैरान
सिकंदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 10 मई को नागरिकों से अगले एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी, जिससे भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके. उन्होंने कहा था कि वर्तमान परिस्थितियों में, विदेशी मुद्रा बचाना देश के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. आयातित ईंधन पर भारत की निर्भरता का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने ईंधन की बचत, अनावश्यक खर्चों में कटौती और भारत में बनने वाली चीजों की खपत को प्राथमिकता देने जैसे उपायों को आवश्यक बताया.