अरुणाचल सरकार का 'मेगा गिफ्ट', सैलरी और पेंशन में हुई भारी बढ़ोतरी, जानें कब आएंगे खाते में पैसे

अरुणाचल सरकार का 'मेगा गिफ्ट', सैलरी और पेंशन में हुई भारी बढ़ोतरी, जानें कब आएंगे खाते में पैसे
अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार ने 1.09 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही मूल वेतन और पेंशन की दर 58% से बढ़कर 60% हो गई है. यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी. जनवरी से अप्रैल तक का बकाया एरियर नकद दिया जाएगा, जबकि मई से यह वेतन में जुड़कर आएगा. इस फैसले से राज्य के खजाने पर 117.30 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा.