अरवल्ली में मिनी चक्रवात का कहर, बिजली तारों में होने लगी आतिशबाजी, मची अफरा-तफरी

अरवल्ली में मिनी चक्रवात का कहर, बिजली तारों में होने लगी आतिशबाजी, मची अफरा-तफरी
Gujarat Weather News: गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघराज इलाके में आए मिनी चक्रवात ने अफरा तफरी मचा दी. तेज हवाओं के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे अचानक चिंगारियां निकलने लगी. कई जगहों पर धमाके जैसी आवाजों से अफरा-तफरी फैल गई. घटना के बाद बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की खबर है. प्रशासन और बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू पाने की कोशिश में लगी हुई हैं.