अयोध्या राम मंदिर पर 500 साल के आंदोलन का लगा शिलापट्ट, इन भाषाओं में जानेंगे इतिहास

अयोध्या राम मंदिर पर 500 साल के आंदोलन का लगा शिलापट्ट, इन भाषाओं में जानेंगे इतिहास
राम मंदिर के दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष पहल की गई है. जिसके तहत करीब 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और इतिहास को शिला पट (पत्थर के पट्ट) पर उकेरा गया है. अब यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ-साथ राम मंदिर आंदोलन की पूरी गाथा भी जान सकेंगे. दर्शन मार्ग पर लगाए गए इन शिला पट्टों में मंदिर से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं और चरणों को क्रमबद्ध तरीके से दर्शाया गया है.