अयोध्या में सरयू तट के पास बन रहा भव्य राज्य अतिथि गृह, आधुनिक सुविधाओं से लैस, पर्यटन के साथ बढ़ेगा रोजगार
Ayodhya news: सरयू नदी के तट और राम कथा पार्क के समीप एक भव्य राज्य अतिथि गृह का निर्माण तेजी से चल रहा है. यह परियोजना अयोध्या की पर्यटन और आतिथ्य व्यवस्था को नई पहचान देने वाली मानी जा रही है.यह राज्य अतिथि गृह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. जहां आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी अतिथियों के ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी.