अयोध्या के पूर्वी गेट मऊ के तमसा नदी के रामघाट व दोहरीघाट पर विश्राम किये थे भगवान राम, देवल मुनि से की थी मुलाकात

अयोध्या के पूर्वी गेट मऊ के तमसा नदी के रामघाट व दोहरीघाट पर विश्राम किये थे भगवान राम, देवल मुनि से की थी मुलाकात
Mau news: मऊ जनपद तमसा तट के किनारे बसा हुआ है. इस नदी की कहानी भगवान राम से जुड़ी हुई है. इस मऊ जनपद को अयोध्या का पूर्वी गेट माना जाता है. कहा जाता है कि राम वनवास के दौरान मऊ में समय अधिक बिताए है और तमसा तट के किनारे ऋषि मुनियों से जाकर मिले थे. लोकल 18 से बात करते हुए पंडित शशांक त्रिपाठी बताते हैं कि मान्यता है इस तट पर कभी श्री राम आए थे और यहीं विश्राम किए थे.