अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ते नस्लवाद पर भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा- बर्दाश्त नहीं!
MEA Briefing Today: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कई अहम मुद्दों पर जानकारी दी. म्यांमार के राष्ट्रपति 30 मई से 2 जून तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे पीएम मोदी से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों और सीमा सुरक्षा पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा, अमेरिका में भारतीयों के साथ नस्लवाद, चीन के साथ बीजिंग में हुई डब्ल्यूएमसीसी (WMCC) बैठक और अफ्रीका में इबोला संकट के लिए भेजी गई मेडिकल सप्लाई पर भी भारत का पक्ष रखा गया.