अमेरिका में भारतीय की बेइज्जती पर रुबियो से सीधा सवाल, लेकिन जयशंकर की मुस्कान छा गई
Marco Rubio Press Conference S Jaishankar smile Video: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें जयशंकर की एक 'हल्की सी मुस्कान' ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार द्वारा रूबियो से अमेरिका में भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों के खिलाफ हाल ही में आए नस्लभेदी (Racist) को लेकर तीखा सवाल पूछ लिया. पत्रकार ने पूछा कि ऐसे नस्लभेदी कमेंट्स भारत-अमेरिका संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ जाते हैं, इस पर उनका क्या कहना है? यह सवाल सुनते ही रूबियो थोड़े असहज हो गए. उन्होंने इसका बचाव करते हुए कहा कि 'दुनिया के हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं.' लेकिन इस पूरी घटना का सबसे दिलचस्प पल वह था, जब पत्रकार का सवाल सुनते ही कैमरा एस जयशंकर की ओर घूमा और उनके चेहरे पर एक बेहद हल्की लेकिन अर्थपूर्ण मुस्कान आ गई. जयशंकर का यह रिएक्शन अब इंटरनेट पर मीम और चर्चा का विषय बन गया है; लोग कह रहे हैं कि कूटनीति में बिना कुछ बोले, सिर्फ एक मुस्कान से सब कुछ कैसे कहा जा सकता है, यह जयशंकर से बेहतर कोई नहीं जानता.