अमरेली में शेरों के पीछे दौड़ाई कार, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप, जांच शुरू
गुजरात के अमरेली जिले में कुछ लोगों द्वारा शेरों के पीछे कार दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शेरों को परेशान करते हुए उनके पीछे गाड़ी दौड़ाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जूनागढ़ के सीएफ राम रतन नाला ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है. एसीएफ और तीन आरएफओ की टीम पूरे मामले की जांच करेगी. खांभा और गिर गढ़ड़ा के आरएफओ भी जांच में शामिल किए गए हैं. धारी गिर पूर्व डीसीएफ विकास यादव ने भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं.