अमरेली में मौत की रफ्तार! बस से भिड़ी अल्टो कार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
गुजरात के अमरेली जिले में लाठी स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार अल्टो कार चालक अचानक सामने बस देखकर नियंत्रण खो देता है और कार सीधे निजी ट्रैवल्स बस से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.