अब खुलेगा दिल्ली का ये अंडरपास, जाम की कर देगा छुट्टी, नोएडा-गाजियाबाद के लाखों लोगों की लौटेगी सांस

अब खुलेगा दिल्ली का ये अंडरपास, जाम की कर देगा छुट्टी, नोएडा-गाजियाबाद के लाखों लोगों की लौटेगी सांस
दि‍ल्‍ली के भैरों मार्ग अंडरपास 5 का काम दोबारा शुरू हो गया है और अब उसके शुरू होने की तारीख भी आ गई है. पीडब्ल्यूडी ने इसे तैयार करने के लिए फरवरी 2027 तक की डेडलाइन बताई है. इस अंडरपास से पूर्वी द‍िल्‍ली के अलावा नोएडा और गाज‍ियाबाद से आने वाले लाखों लोगों को बड़ा फायदा म‍िलने वाला है. इसके साथ ही इससे प्रगत‍ि मैदान कॉरिडोर और सेंट्रल दिल्ली की कनेक्टिविटी सुधरेगी. आइए जानते हैं इसके बारे में जरूरी बातें....