अब किसानों को घर बैठे मिलेगा फ्री और सब्सिडी वाला बीज, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
रामपुर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है. साल 2026-27 में कृषि विभाग धान, मूंग, बाजरा समेत कई फसलों के बीज मुफ्त और 50% सब्सिडी पर दे रहा है. इसके लिए किसानों को 10 मई 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य है. मिलेट्स पर खास जोर के साथ यह योजना कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका है.