अगले 48 घंटे जानलेवा!, दिल्ली में तापमान 46 पार, मगर IMD ने दे दी खुशखबरी
IMD Tomorrow Weather: देश भर में मौसम का अलग ही मिजाज चल रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश (यूपी) समेत कई राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है. तो दूसरी ओर, दक्षिण, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून की आहट और सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के अनुसार, मॉनसून बंगाल की खाड़ी से अरब सागर की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सबसे डराने वाली खबर दिल्ली से है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.