West Bengal New CM: सुवेंदु ही होंगे बंगाल के नए सीएम; कई मंत्री के नाम पर भी मुहर, ग्राउंड रिपोर्ट

West Bengal New CM: सुवेंदु ही होंगे बंगाल के नए सीएम; कई मंत्री के नाम पर भी मुहर, ग्राउंड रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब नई सरकार के स्वरूप की तस्वीर साफ होने लगी है. भाजपा आलाकमान ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाने का अंतिम निर्णय ले लिया है, जिसके बाद अब कैबिनेट के चेहरों को लेकर बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों के अनुसार, पहले चरण में 8 से 10 मंत्रियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, जिनमें दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल जैसे कद्दावर नेताओं को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की प्रबल संभावना है. विधान सभा में नवनिर्वाचित विधायकों के पंजीकरण की प्रक्रिया के बीच 'अभया' की मां और नवनिर्वाचित विधायक रत्ना देवनाथ का विशेष रूप से स्वागत किया गया, जो इस बार सदन में महिला सुरक्षा की एक बुलंद आवाज बनेंगी. मुख्यमंत्री के आवास और भाजपा मुख्यालय में चल रही इन उच्चस्तरीय बैठकों में सुवेंदु अधिकारी के साथ वरिष्ठ नेतृत्व राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर 'रोडमैप' तैयार करने में जुटा है.