Viral Video: 'माफी मांगती हूं…, क्या ये देशद्रोह है?' रागिनी नायक के कटाक्ष पर रो पड़ी ABVP की छात्रा, वीडियो में बयां किया दर्द

Viral Video: 'माफी मांगती हूं…, क्या ये देशद्रोह है?' रागिनी नायक के कटाक्ष पर रो पड़ी ABVP की छात्रा, वीडियो में बयां किया दर्द
ABVP Girl Dance Viral Video: वडोदरा की एमएस यूनिवर्सिटी (एमएसयू) में एबीवीपी के कार्यक्रम के दौरान छात्रा के डांस पर बवाल मच गया है. कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक द्वारा 'भगवा वस्त्र' और 'संस्कारी पाखंड' को लेकर किए गए कटाक्ष के बाद, डांस करने वाली छात्रा का वीडियो सामने आया है. छात्रा ने रोते हुए माफी मांगी है. उसका आरोप है कि राजनीतिक लड़ाई में उसे मोहरा बनाया जा रहा है. छात्रा ने अपनी 'मेंटल हेल्थ' का हवाला देते हुए पूछा कि क्या बॉलीवुड गाने पर डांस करना देशद्रोह है?