Viral Food: मुरादाबाद के इस मुगलई पनीर चावल के दीवाने हुए अफसर और आम जनता, जानें क्या है इसमें खास?
Moradabad Famous Street Food: मुरादाबाद की पीतल नगरी अब अपने नए जायके 'मुगलई पनीर चावल' के लिए चर्चा में है. सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग में पीयूष द्वारा शुरू किया गया यह स्वाद शहर के आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों की भी पहली पसंद बन चुका है. बटर से भरपूर और मसालों के अनूठे मेल से तैयार यह डिश इतनी लाजवाब है कि लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हैं. आप इसे 'रवि चस्का फूड' के जरिए ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. मुरादाबाद का यह नया वायरल फूड जरूर आज़माएं!