Vijay Government Formation: थलापति विजय के CM बनने पर ग्रहण, राज्यपाल ने लगाया अड़ंगा, राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ा प्रदेश?
Vijay Government Formation: तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सीएम बनने पर फिलहाल पानी फिर गया है. कांग्रेस के समर्थन से बहुमत के करीब पहुंचने के बावजूद राज्यपाल ने उनको सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. ऐसे में गुरुवार को उनके सीएम पद की शपथ लेने की संभावना काफी कम है. राज्य में राष्ट्रपति शासन की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.