Video: सिर्फ 4थी पास हैं टुनटुन पंडित, मात्र 4 कट्ठा सालाना छाप रहे ₹4 लाख, संघर्ष ऐसा कि रो पड़ेंगे आप
Success Story: बदलती ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बीच देवीपुर प्रखंड के गमरडीहा गांव के किसान टुनटुन पंडित आधुनिक खेती का नया मॉडल बनकर उभरे हैं. मात्र चौथी कक्षा तक शिक्षित टुनटुन पहले पारंपरिक धान-गेहूं की खेती से जैसे-तैसे गुजर-बसर करते थे, लेकिन कम आय के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया था. कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने पारंपरिक फसलों की जगह हाईवैल्यू जरबेरा फूल की खेती शुरू की. करीब 4 कट्ठा जमीन में 3,500-4,000 पौधों से टुनटुन आज सालाना 4 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे हैं. देवों की नगरी देवघर में पूजा-पाठ के लिए फूलों की निरंतर मांग उनकी आय को स्थिर बनाए हुए है. पत्नी के निधन के बाद अकेले बच्चों की परवरिश और खेती संभालने वाले टुनटुन ने इसी कमाई से बड़े बेटे को बाहर पढ़ाया, जो अब रेलवे में नौकरी कर रहा है. सीमित संसाधन और कम पढ़ाई के बावजूद उनकी सफलता आधुनिक, लाभकारी खेती का प्रेरक उदाहरण बन गई है.