Video: 'लखनऊआ' आम का जलवा! 8 फीट का पेड़ दे रहा क्विंटल में फल, 1000 तक बिकता है एक आम
Lucknowa Mango Cultivation Tips: मालदह, जर्दालु और गुलाबखास की धरती दरभंगा में अब 'लखनऊआ' आम अपनी मीठी पहचान बना रहा है. मुजफ्फरपुर की नर्सरी से महज ₹300 में लाए गए पौधे आज मिथिलांचल के बागवानों के लिए नोट छापने की मशीन बन चुके हैं. इस आम की सबसे बड़ी खासियत इसका बौना (छोटा) कद है. पारंपरिक पेड़ों की तरह यह 40 फीट लंबा होने के बजाय महज 8-10 फीट का होता है. जिससे इसे घर की छत या किचन गार्डन में भी आसानी से उगाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसका सिर्फ एक ही फल 800 ग्राम से लेकर 1 किलो तक का होता है. बाजार में यह आम ₹100 से ₹150 प्रति किलो तक हाथों-हाथ बिक जाता है. कम जगह में ज्यादा मुनाफे वाले इस मॉडल में एक एकड़ में 200 पौधे लगाए जा सकते हैं. जिससे 5 साल बाद सालाना 8 से 10 लाख रुपये तक की बंपर कमाई हो सकती है. रेशा-रहित और चीनी जैसी मिठास वाले इस लखनऊआ आम को देखने और खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग बागवान अखिलेश के बगीचे में पहुंच रहे हैं.