VIDEO: 'मैं, नरेन्द्र दामोदरदास मोदी…' 2014 की वो शाम, जब PM मोदी ने ली थी पहली शपथ

VIDEO: 'मैं, नरेन्द्र दामोदरदास मोदी…' 2014 की वो शाम, जब PM मोदी ने ली थी पहली शपथ
Narendra Modi Oath Ceremony: ठीक 26 मई 2014 को इसी दिन नरेंद्र मोदी ने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और आज, 11 साल पूरे होने के मौके पर उनकी राजनीतिक यात्रा और देश में आए बदलावों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उस शाम इतिहास लिखा गया था, जब नरेंद्र मोदी ने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. यह वो समय था जब देश ने लंबे समय से चल रही गठबंधन की राजनीति से हटकर एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया था. मोदी सरकार के इस कार्यकाल को उनके समर्थक एक 'डिवेलपमेंट-ड्रिवन पॉलिटिक्स' की शुरुआत के रूप में देखते हैं. सरकार की तरफ से लगातार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' जैसे नारे के जरिए विकास को मुख्य एजेंडा बताया गया. पिछले 11 सालों में सरकार की ओर से बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था, डिजिटल इंडिया, कनेक्टिविटी और सामाजिक योजनाओं पर जोर दिया गया. समर्थकों का कहना है कि इस दौरान भारत की वैश्विक छवि में भी बदलाव देखने को मिला है. वहीं 2014 की उस ऐतिहासिक शाम की यादें आज भी ताजा हैं, जब नरेंद्र मोदी ने शपथ लेते हुए कहा था - 'मैं, नरेन्द्र दामोदरदास मोदी…' और इसी के साथ देश में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत मानी गई.