VIDEO: तेल बचाने के लिए प्रधानमंत्री की पहल... सिर्फ दो गाड़ियों के साथ PMO पहुंचे PM मोदी
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर और वीडियो इस समय खूब चर्चा में है. वजह है उनका छोटा होता काफिला। आमतौर पर भारी सुरक्षा और लंबी गाड़ियों वाले कॉन्वॉय में नजर आने वाले पीएम मोदी इस बार सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में दिखाई दिए. इसके बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा तेज हो गई कि क्या प्रधानमंत्री ने खुद अपनी अपील को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है? हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने और ऊर्जा बचाने की अपील की थी. अब माना जा रहा है कि उसी संदेश को खुद पर लागू करते हुए उन्होंने अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम की है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 'फ्रंट से लीड' करने की कोशिश कर रहे हैं, यानी जो संदेश जनता को दिया जा रहा है, उसकी शुरुआत खुद से की जा रही है.