VIDEO: तमिल न्यू ईयर का जश्न, पूजा करते नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi On Tamil New Year: आज तमिल न्यू ईयर के मौके पर एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपराष्ट्रपति भवन पहुंचे और पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पूरे विधि-विधान के साथ आरती की और देशवासियों को तमिल नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय परंपरा और संस्कृति के इस खास दिन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन तमिल समुदाय के लिए नए साल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, और देशभर में इसे उत्सव की तरह मनाया जाता है.तमिल नववर्ष, जिसे पुथांडु (Puthandu) भी कहा जाता है, दक्षिण भारत के तमिल समुदाय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है. यह हर साल आमतौर पर अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है और यह तमिल कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत को दर्शाता है.