Video: डिग्री को मारो गोली, हुनर देखिए! इस 'साइकिल स्टार' की कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
Success Story: जहानाबाद के घोसी प्रखंड के अजीत कुमार ने साबित कर दिया कि हुनर और सही सलाह मिल जाए तो कम पढ़ाई और तंगी भी करियर की राह नहीं रोक सकती. आर्थिक मजबूरी में उन्होंने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और ऑटो चलाने लगे, लेकिन बढ़ती दिक्कतों ने ये काम भी छुड़वा दिया. इसी मोड़ पर मामा का सुझाव जिंदगी बदलने वाला साबित हुआ. मामा खुद फेरी करते थे, उन्होंने अजीत को भी यही काम अपनाने को कहा. थोड़ी पूंजी जुटाकर अजीत ने घर-घर जाकर खाद्य पदार्थ बेचने की शुरुआत की. शुरुआत कठिन रही, लेकिन 6 साल की लगातार मेहनत ने उन्हें मोहल्लों का भरोसेमंद फेरीवाला बना दिया. अब वे रोज सुबह 6 बजे निकलकर करीब 10 किमी का चक्कर लगाते हैं और 5 घंटे में 6-7 तरह के सामान बेचकर 1,000 से 1,200 रुपए कमा लेते हैं. इसी आमदनी से 40 साल के अजीत अपने 3 बच्चों की पढ़ाई और पूरे परिवार का खर्च सम्मान के साथ उठा रहे हैं.