Video: किसान का 'जन्नत' मॉडल! 3 महीने की मेहनत और 3 लाख का मुनाफा, केवाल मिट्टी में तरबूज की बंपर पैदावार

Video: किसान का 'जन्नत' मॉडल! 3 महीने की मेहनत और 3 लाख का मुनाफा, केवाल मिट्टी में तरबूज की बंपर पैदावार
Organic Watermelon Farming Success Story: गया जिले में युवा किसान विनीत कुमार रंजन खेती का नया मॉडल पेश कर रहे हैं. गुरारू प्रखंड के डब्बूर गांव के विनीत ने केला छोड़ इस बार जन्नत वैरायटी के तरबूज पर दांव लगाया है और पहली ही फसल में बेहतर मुनाफे की राह दिखा दी है. खास बात यह है कि उन्होंने तरबूज के साथ पपीता की इंटरक्रॉपिंग कर खेत की उत्पादकता बढ़ाई है. पूरी खेती जैविक तरीके से की गई है, जिसमें गोबर खाद का ज्यादा इस्तेमाल हुआ है. ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग के सहारे उन्होंने पानी और लागत दोनों में बचत की है. गया-रफीगंज रेलवे लाइन के किनारे, दोमट नहीं बल्कि केवाल मिट्टी में तरबूज उगाकर उन्होंने पारंपरिक धारणाओं को भी चुनौती दी है. प्रति एकड़ 20 टन से ज्यादा उत्पादन और करीब 2.5 से 3 लाख रुपए आमदनी की उम्मीद है. जन्नत तरबूज की मिठास और ऊंचे दाम के कारण गया और औरंगाबाद के बाजारों में इसकी अच्छी मांग बनी हुई है.