Video: बिहार में इंजीनियरिंग का गजब नमूना! 8.6 करोड़ का पुल और चंदे की सीढ़ी...जानें इस अजूबा पुल की कहानी

Video: बिहार में इंजीनियरिंग का गजब नमूना! 8.6 करोड़ का पुल और चंदे की सीढ़ी...जानें इस अजूबा पुल की कहानी
Samastipur Ajooba Pul: बिहार के समस्तीपुर जिले से व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती विकास की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां रोसड़ा प्रखंड के कलवाड़ा घाट पर मृत बागमती नदी पर करीब 865 लाख रुपये की लागत से एक शानदार हाईटेक पुल तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन इसके दोनों ओर पहुंच पथ (अप्रोच रोड) बनाना प्रशासन भूल गया. नतीजतन, पिछले कई वर्षों से यह ढांचा सिर्फ एक 'अजूबा पुल' बनकर रह गया है. सरकारी तंत्र की सुस्ती से तंग आकर आखिरकार ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाया और पुल पर चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ियां लगवा दीं. आज खानपुर और रोसड़ा प्रखंड के दर्जनों गांवों के करीब 10 हजार लोग जान जोखिम में डालकर इन्हीं सीढ़ियों के सहारे पुल पार करते हैं. भूमि विवाद और प्रशासनिक लापरवाही के कारण अटका यह पुल अब सुविधा के बजाय क्षेत्र के किसानों, मरीजों और स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ा संघर्ष बन चुका है. स्थानीय ग्रामीण अब इसके पहुंच पथ के निर्माण और पुल की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे हैं.