VIDEO: प्लेट में खाना, चारों तरफ ऑटो चालक… जमीन में बैठकर खाना खाते दिखे राहुल गांधी

VIDEO: प्लेट में खाना, चारों तरफ ऑटो चालक… जमीन में बैठकर खाना खाते दिखे राहुल गांधी
Rahul Gandhi: दिल्ली के बंगाली मार्केट इलाके में स्थित टोडरमल पार्क में आज एक अलग ही नजारा देखने को मिला. आम तौर पर जहां लोग सिर्फ टहलने या आराम करने आते हैं, वहीं आज माहौल थोड़ा खास और अलग था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां अचानक पहुंचे और ऑटो चालकों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद किया. उन्होंने किसी मंच या बड़ी सभा की बजाय, सड़क किनारे और पार्क में बैठे ऑटो चालकों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया और उनकी रोजमर्रा की परेशानियों को करीब से सुना.इस मुलाकात का माहौल काफी सरल और अनौपचारिक रहा. न कोई बड़ा मंच, न भारी सुरक्षा की औपचारिकता बस आम लोगों के बीच बैठकर बातचीत और साथ में खाना. यही वजह रही कि वहां मौजूद लोगों के बीच यह मुलाकात चर्चा का विषय बन गई.