VIDEO: ताला तोड़कर पूर्व DCP शांतनु के घर घुसी ED, कहा – 'खेला अभी बाकी है…'

VIDEO: ताला तोड़कर पूर्व DCP शांतनु के घर घुसी ED, कहा – 'खेला अभी बाकी है…'
Murshidabad ED Raid: मुर्शिदाबाद में ईडी की जांच और सर्च ऑपरेशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मामला कोलकाता पुलिस से जुड़े अधिकारी शांतनु सिन्हा बिस्वास से जुड़ा बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने मुर्शिदाबाद स्थित एक बड़े घर पर छापेमारी की है, जिसे पहले सामान्य घर माना जा रहा था, लेकिन जांच एजेंसियों का दावा है कि यह करीब दो से तीन एकड़ में फैला हुआ एक विशाल निर्माण है, जिसे 'महल जैसा ढांचा' बताया जा रहा है. जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आए पैमाने और संपत्ति को देखकर टीम भी हैरान रह गई. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है. सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि ईडी इस पूरे मामले में पैसों के स्रोत, संपत्ति के रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है. इसी बीच एजेंसी के अंदर से एक अनौपचारिक लाइन भी सामने आई है कि 'खेला अभी बाकी है', यानी जांच अभी और आगे बढ़ सकती है.