Veerabhadra Swamy Temple: इस अनोखे मंदिर में हर दिन बढ़ रहा है भगवान की मूर्ति का आकार, रहस्य जान वैज्ञानिक भी हैरान
Alladurg Veerabhadra Swamy Temple Mystery: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के अल्लादुर्ग में स्थित वीरभद्र स्वामी मंदिर अपनी रहस्यमयी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, जिसके बारे में मान्यता है कि इसका आकार लगातार बढ़ रहा है. इस वृद्धि को रोकने के लिए मूर्ति पर तांबे का पात्र रखा गया है. दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व का यह ऐतिहासिक क्षेत्र पल्लव और यादव राजवंशों की कला को समेटे हुए है, जहाँ हर साल अप्रैल में आयोजित होने वाले भव्य मेले में पड़ोसी राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं.