VD Satheesan: 2021 की हार की राख से पैदा हुआ वो योद्धा, जिसने वामपंथ के गढ़ को मिट्टी में मिलाकर ला दी 'पंजे की सुनामी' बने केरल के सुल्तान
केरल की राजनीति में 14 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. कांग्रेस आलाकमान ने 10 दिनों के भारी सस्पेंस के बाद वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है. यह फैसला उस योद्धा के संघर्ष का सम्मान है जिसने 2021 की उस राख से पार्टी को खड़ा किया, जब माना जा रहा था कि केरल में कांग्रेस 'स्वाहा' हो चुकी है. सतीशन ने न केवल 'लाल आंधी' के सामने अंगद की तरह अपना पैर जमाया, बल्कि वामपंथ के उस चक्रव्यूह को भी जड़ से उखाड़ फेंका जिसे अभेद्य माना जाता था. सतीशन का मुख्यमंत्री बनना केरल में एक नए राजनीतिक युग और 'टीम यूडीएफ' की कार्यशैली पर मुहर है.