US के डर से सर क्रीक-सियाचिन पाकिस्तान को देने वाले थी मनमोहन सरकार? निशिकांत दूबे का दावा, सबूत भी दिखाए!
Nishikant Dubey allegation on Manmohan Singh Government: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर 2006 के मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के बाद अमेरिकी दबाव में पाकिस्तान के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया है. दुबे का दावा है कि मई 2007 में मनमोहन सिंह सरकार ने सर क्रीक और सियाचिन पाकिस्तान को सौंपने की कोशिश की थी. हालांकि आधिकारिक रिकॉर्ड्स के अनुसार उस दौरान दोनों देशों के बीच 2004 से तय कंपोजिट डायलॉग के तहत ही तकनीकी वार्ता चल रही थी.