UP-MP तक से आते हैं फोन! छपरा के दीपक बिना पैसे लिए कर रहे लोगों की मदद

UP-MP तक से आते हैं फोन! छपरा के दीपक बिना पैसे लिए कर रहे लोगों की मदद
Chhapra News : छपरा के बनियापुर प्रखंड निवासी दीपक कुमार सिंह गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त ऑनलाइन सेवाएं देकर मिसाल बन गए हैं. वे आधार कार्ड, पेंशन, राशन कार्ड, गैस आवेदन और मनरेगा कार्ड जैसे काम बिना शुल्क करते हैं. खास बात यह है कि जिन लोगों का काम दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद भी नहीं होता, उनकी प्राथमिकता से मदद करते हैं. बिजली कटने के बावजूद दीपक सोलर प्लेट लगाकर सेवा जारी रखे हुए हैं. बिहार के अलावा यूपी और एमपी से भी लोग उनसे ऑनलाइन मदद लेते हैं.