UGC NET Exam: पहली बार में ही क्रैक करना है एग्जाम? आज ही खरीद लें ये बेस्ट किताबें, बेड़ा पार होना तय
UGC NET 2026 Preparation Tips: पटना यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले शहर के चर्चित मेंटर डॉ अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर शुरुआत से ही पेपर-1 और अपने विषय की प्रमाणिक किताबों के साथ तैयारी की जाए, तो सफलता की राह काफी आसान हो सकती है.