Trump-Xi Meeting: सुपरपावर क्लैश में कौन लिख रहा दुनिया का नैरेटिव?
नौ साल बाद Donald Trump और Xi Jinping की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब दुनिया कई बड़े geopolitical संकटों से गुजर रही है. अमेरिका-ईरान तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक तेल संकट, De-dollarization, semiconductor race और supply chain control ने US-China rivalry को सिर्फ ट्रेड वॉर से कहीं बड़ा बना दिया है. दुनिया तेजी से unipolar से multipolar system की तरफ बढ़ रही है, जहां अमेरिका की dominance को चीन, भारत और Global South जैसी उभरती ताकतें चुनौती दे रही हैं.