Tourist Spot: 20 रुपये में दिनभर की मौज! दरभंगा के इस पार्क में बिताएं गर्मी की छुट्टियां, लौट आएगा बचपन
Darbhanga Summer Vacation Spot: दरभंगा शहर में एक ऐसी जगह है जहां हरियाली, शांति और खेल एक साथ मिलते हैं. जगह का नाम है चंद्रधारी सिंह संग्रहालय परिसर स्थित चिल्ड्रन पार्क. इस पार्क में अब उम्र नहीं, लंबाई से तय होता है टिकट. 4 फीट से छोटे बच्चों के लिए मात्र 10 रुपये और बड़ों के लिए 20 रुपये का टिकट है. घनी हरियाली और शानदार झूलों के कारण गर्मी की छुट्टियों में यह शहर का सबसे सस्ता और बेहतरीन पिकनिक स्पॉट बन गया है.