TN में खेला हो गया! बहुमत से चूके विजय तो दुश्मन हुए एक, AIADMK का सीएम बनाने के लिए राज्यपाल को पहुंचा पत्र
Tamil Nadu Political Twist: तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद सियासी ड्रामा तेज है. थलापति विजय की पार्टी TVK 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनी, लेकिन बहुमत (118) से अभी भी वो एक सीट दूर हैं. इसी बीच AMMK प्रमुख टीटीवी दिनाकरण ने राज्यपाल को पत्र भेजकर AIADMK के एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपना समर्थन दे दिया है. इस चौंकाने वाले घटनाक्रम ने विजय के सत्ता में आने की राह में क्या कोई बाधा खड़ी होगी? ये तो वक्त ही बताएगा.