TN Vijay Govt: थलापति विजय का मिशन चेन्नई, राज्यपाल से मिलकर कहा- मैं बनाऊंगा सरकार!
Tamil Nadu Vijay Government Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी टीवीके के नेता विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से वह अब भी थोड़ा दूर हैं. कांग्रेस ने समर्थन दे दिया है, जबकि एआईएडीएमके के भीतर विजय को सपोर्ट करने के लिए मंथन जारी है.