TN President Rule: थलापति विजय के 107 विधायकों ने इस्तीफा दिया तो? क्या तमिलनाडु में लगेगा राष्ट्रपति शासन
TN President Rule 2026: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव नतीजों ने एक ऐसी उलझन पैदा कर दी है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (TVK) 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है. बहुमत के लिए जरूरी 118 के आंकड़े से टीवीके महज कुछ कदम दूर है. कांग्रेस के 5 विधायकों के साथ विजय 113 के आंकड़े तक पहुंच गए हैं. इसके बावजूद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर. लेकर ने अभी तक उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. इस बीच डीएमके और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने आग में घी का काम किया है. टीवीके के 107 विधायकों के सामूहिक इस्तीफे की धमकी ने अब राज्य को संवैधानिक संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है. चर्चा है कि अगर स्थिर सरकार की संभावना नहीं बनती तो राज्यपाल तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश कर सकते हैं.