TN Govt Formation: WhatsApp पर सरकार बनाने का न्योता! विजय की चाल देख लेफ्ट नेताओं का चकराया सिर
TN Government Formation: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बहुमत के आंकड़े (118) से 10 सीट दूर विजय ने सरकार बनाने के लिए व्हाट्सएप के जरिए छोटी पार्टियों से संपर्क साधा है. लेफ्ट पार्टियों ने इस 'डिजिटल अप्रोच' को 'जेन-जी पॉलिटिक्स' करार देते हुए तंज कसा है. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्पष्ट किया है कि शपथ ग्रहण से पहले विजय को 118 विधायकों का लिखित समर्थन दिखाना होगा.