Thalapathy Vijay: विजय ने CM बनते ही गर्दा मचाना किया शुरू! शपथ के चौथे दिन महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर

Thalapathy Vijay: विजय ने CM बनते ही गर्दा मचाना किया शुरू! शपथ के चौथे दिन महिलाओं के बैंक खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने पद संभालते ही कई बड़े फैसले लिए हैं. उन्होंने महिलाओं को दी जाने वाली ₹1,000 मासिक सहायता योजना को जारी रखने और जल्द इसे ₹2,500 तक बढ़ाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं. सामाजिक सुधार के तहत सरकार ने मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंडों के पास स्थित 717 TASMAC शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है. विधानसभा में विजय सरकार ने 144 वोटों के साथ विश्वास मत जीत लिया. तमिलनाडु वेत्री कषगम (TVK) ने पहली बार चुनाव लड़कर 34.92% वोट हासिल किए. विजय ने अपनी सरकार को पारदर्शी, जनहितैषी और सामाजिक न्याय पर आधारित बताया है.