Thalapathy Vijay News: थलापति विजय की 'लोहालाट सरकार' बनाने के लिए लॉटरी किंग मैदान में उतरे, जानें क्या है प्लानिंग

Thalapathy Vijay News: थलापति विजय की 'लोहालाट सरकार' बनाने के लिए लॉटरी किंग मैदान में उतरे, जानें क्या है प्लानिंग
Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु में अप्रत्याशित जीत दर्ज करने वाले थलापति विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने यूं तो बहुमत के लिए 10 विधायकों का इंतजाम कर लिया है. लेकिन इसी बीच इस खेल में लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की एंट्री हो गई है. माना जा रहा है कि सैंटियागो मार्टिन इस प्रयास में हैं कि थलापति विजय की सरकार ना केवल पूर्ण बहुमत वाली हो बल्कि वह पूरी तरह से लोहालाट यानी मजबूत हो. इसके लिए सैंटियागो मार्टिन के प्रयास से टीवीके और एडीएमके के बीच बातचीत का दौर शुरू हो गया है.