Tamilnadu Government Formation Live: पहले राजपाल से मिलने पहुंचे चीफ सेक्रेटरी, बाहर आते ही डीजीपी तलब, तमिलनाडु में विजय पर सियासी घमासान
Tamilnadu New Government Formation Live: तमिलनाडु में टीवीके को 234 में 108 सीटें मिलीं. लेकिन 118 का जादुई आंकड़ा न होने से राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया. लेकिन राज्यपाल ने पहले जरूरी संख्या बल दिखाने को कह दिया. इस कारण पूरा मामला उलझ गया है. वहीं डीएमके ने विपक्ष में बैठने का फैसला किया है. कांग्रेस टीवीके के साथ जाना चाहती है लेकिन उसके समर्थन से टीवीके का भला होता नहीं दिख रहा है.