Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: सुबह 10 बजे विजय का 'राजतिलक', चेन्नई में थलापति का शपथ ग्रहण, गठबंधन का नंबर गेम सेट

Tamilnadu CM Vijay Oath LIVE: सुबह 10 बजे विजय का 'राजतिलक', चेन्नई में थलापति का शपथ ग्रहण, गठबंधन का नंबर गेम सेट
Tamilnadu CM Oath Live: तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) प्रमुख विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. 1967 के बाद यह पहला मौका होगा जब DMK और AIADMK से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता संभालेगा. कांग्रेस, CPI और CPI(M) ने समर्थन दिया है, जबकि VCK की भूमिका अब भी चर्चा में है. राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. सरकार गठन को लेकर चेन्नई की राजनीति में जबरदस्त हलचल बनी हुई है. शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा.