Suvendu Adhikari PA Murder: मिल गया चंद्रनाथ रथ के हत्यारों की कार का नंबर; मगर अरेस्ट नहीं कर पाई पुलिस; मालिक ने जो बताया छूटने लगे सभी के पसीने
Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पश्चिम बंगाल में सनसनी फैला दी. हाईप्रोफाइल मर्डर की जांच में पुलिस के भी पसीने छूटने लगे हैं. हत्यारों का पता लगाने के लिए लगातार हाथ-पांव मार रही कर रही पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में इस्तेमाल हुई सफेद कार का नंबर (2270) ट्रैक किया, लेकिन जब टीम असली मालिक के पास पहुंची तो सबके होश उड़ गए. पता चला कि हत्यारों ने बेहद शातिर तरीके से OLX पर बिकने के लिए लिस्टेड एक कार का नंबर प्लेट क्लोन किया था.