Sultanpur News: अब जाम से मिलेगी मुक्ति, नगर पालिका 2.45 करोड़ से बनाएगी आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, युवाओं को मिलेगा रोजगार
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में विकास को नई गति देते हुए नगर पालिका परिषद ₹2.45 करोड़ की लागत से 60 दुकानों वाली एक आधुनिक मार्केट का निर्माण करने जा रही है. केशकुमारी राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे बनने वाली यह मार्केट 'सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम' पर आधारित होगी. इससे न केवल शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.