Sukke Kebab: बिना फ्रिज के महीनों तक चलेगा ये खास मांस, हैदराबादी थाली की सबसे खास डिश, आपने कभी चखा?
Hyderabadi Sukke Kebab Recipe: हैदराबाद का पारंपरिक 'सुक्के कबाब' संरक्षण की एक अद्भुत कला है. बिना फ्रिज के मांस को महीनों तक सुरक्षित रखने के लिए इसे बिना फैट के काटा जाता है, मसालों में लपेटा जाता है और कई दिनों तक तेज धूप में सुखाया जाता है. खाने से पहले इन्हें फ्राई करने पर ये कुरकुरे हो जाते हैं. इसका तीखा और नमकीन स्वाद हैदराबाद के लोगों को बेहद पसंद है, जिसे अक्सर खट्टी दाल और चावल के साथ परोसा जाता है. यह तकनीक आज भी पुरानी संस्कृति और पूर्वजों के हुनर को जीवंत रखे हुए है.