Success Story: किताबें बेचीं, खाना डिलीवर किया, 2 बार CAT परीक्षा में पास, टॉप एमबीए कॉलेज में मिला एडमिशन
Zomato Delivery Boy Cracks CAT FMS: दिल्ली में स्थित रोहिणी की सड़कों पर जोमैटो का खाना पहुंचाने वाले 24 साल के गिरीश शर्मा अब देश के टॉप बी-स्कूल एफएमएस दिल्ली से एमबीए करेंगे. उन्होंने सरकारी स्कूल और इग्नू से पढ़ाई, फिर कॉल सेंटर में नौकरी करके और अब बिना कोचिंग 98.94 परसेंटाइल लाकर कामयाबी की अद्भुत दास्तान रची है.