Su-57 का नया 'प्रलयकारी' साथी: 250 किलो का बम लेकर उड़ती है यह मिसाइल, 300 KM की रेंज, जानें कितनी है स्पीड
रूस ने Su-57 स्टील्थ फाइटर के लिए नई S-71K कोव्योर क्रूज मिसाइल विकसित की है. यह मिसाइल 300 किलोमीटर की रेंज और 0.95 Mach की रफ्तार के साथ 250 किलो का घातक पेलोड ले जाने में सक्षम है. इसके फोल्डिंग विंग्स और रडार-रोधी डिजाइन इसे बेहद सटीक और अदृश्य बनाते हैं. कम लागत और प्रभावी मारक क्षमता वाली यह मिसाइल आधुनिक हवाई युद्ध में रूस की शक्ति को कई गुना बढ़ा देगी.