Sikar News: न प्राइवेट फीस, न महंगे संसाधन... सरकारी स्कूल बना मॉडल! अब प्राइवेट स्कूलों को दे रहा कड़ी टक्कर
Sikar Hindi News: सीकर जिले में एक शिक्षक की मेहनत और समर्पण ने सरकारी स्कूल की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. कभी संसाधनों की कमी और कम नामांकन से जूझ रहा यह स्कूल आज क्षेत्र में एक मॉडल स्कूल बन चुका है. शिक्षक ने नवाचार, आधुनिक शिक्षण तकनीकों और बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देकर शिक्षा का स्तर ऊंचा किया. स्कूल में साफ-सफाई, स्मार्ट क्लास, खेलकूद और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा बढ़ा. अब यह सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है और आसपास के गांवों के बच्चे यहां पढ़ने के लिए आ रहे हैं.